शाजापुर: कलेक्टर ने कहा-'आकर्षक बनाएं किताब घर जंक्शन'
शाजापुर जिले में युवाओं को पढ़ने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता देने के लिए चयनित ग्रामों में बनाये जा रहे किताब घर जंक्शन को आकर्षक बनाए जाने को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए। कलेक्टर ऋजु बाफना ने बनाए जा रहे 30 किताब घर जंक्शन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) प्लस ग्रामों की स्थिति की समीक्षा भी की।