अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आगर-बडौद मिलिंद ढोके ने आज सोमवार शाम 5 बजे राहत राशि कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी हर्षिता यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।वे हल्का नंबर 13 खजूरी बडौद की पटवारी थीं।आदेशानुसार हर्षिता यादव द्वारा कृषकों को मुआवजा राहत कार्य में तत्परता नहीं बरती गई और बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहीं।