9 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने धमकी देकर नौ लाख रुपये की मांग करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी रामभवन यादव ने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि पांच सितंबर को मोबाइल पर संदेश भेजकर उसके बेटे को बचाने के नाम पर नौ लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर दोनों बेटों की जान लेने की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपित सत्यम यादव पुत्र स्व. गबर यादव निवासी सैयद सरावां, चरवा को सैयद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा गया।
#कौशाम्बी #संदीपनघाट #चरवा #गिरफ्तारी #रंगदारी पुलिस_कार्रवाई @uppolice @kaushambilive @kaushambipolice
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 8, 2026