लखनपुर: लखनपुर थाना क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीतापुर से आरोपी गिरफ्तार, 7 नग बकरा-बकरी बरामद
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग गांवों में हुई बकरा बकरी चोरी के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी पुरसो यादव थाना सीतापुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 7 नग बकरा-बकरी बरामद की है। आरोपी पुरसो यादव पिता सहबो यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम सरगा, थाना सीतापुर के रूप में हुई है।