बगोदर: बगोदर में विभिन्न जगहो में विश्व योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास, विधायक नागेन्द्र महतो ने किया योगाभ्यास
बगोदर में विभिन्न जगहो में विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को जगह जगह पर योगाभ्यास किया गया।जिसमें बगोदर के खेतको स्थित उच्च विद्यालय परिसर में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो समेत बडी संख्या में लोगो ने योगाभ्यास किया।वही प्रखंड प्रशासन की ओर से बगोदर स्टेडियम में बगोदर प्रमुख आशा राजा,बीडीओ निशा कुमारी,सीओ प्रवीण कुमार,उप प्रमुख हरेंद्र सिंह आदि ने किया।