दादरी: सेक्टर-18 स्थित गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच मैनेजर पर ₹1 करोड़ से अधिक का गबन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित गोल्ड लोन देने वाली कंपनी में महिला ब्रांच मैनेजर द्वारा ₹1 करोड़ से अधिक का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं प्रबंधन की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सेक्टर 20 थाना प्रभारी ने बताया है की महिला ब्रांच मैनेजर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।