मुगलसराय: दुल्हीपुर में तेज रफ्तार ऑटो ट्रैक्टर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
मुगलसराय के दुल्हीपुर में सोमवार दोपहर 03 बजे को तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक सतपोखरी निवासी 22 वर्षीय डब्लू केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय स्तर पर चालक के नशे में होने की चर्चा है।