बेगूसराय: मटिहानी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मटिहानी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि वार्ड-13 सूजा निवासी छोटू कुमार कि अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.