सिसई: भदौली में सरहुल पानी घुमाया गया, पहान पुजारो ने घर-घर जाकर सरना मां का आशीर्वाद दिया
Sisai, Gumla | Mar 17, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली गांव में सरहुल पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर गांव के पहन पुजार ने घर घर जाकर सरहुल का पानी पहुंचाया।बताया गया कि प्रत्येक वर्ष प्रकृति पर्व सरहुल मनाते हुए प्रकृति की पूजा की जाती है और अच्छी बारिश व अच्छी फसलों की कामना की जाती है।उन्होंने बताया कि पूरे विश्व के सुख शांति और समृद्धि के लिए सरहुल पर्व नाया जाता है।