सिसई: बरगांव में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Sisai, Gumla | Mar 16, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव गांव में रविवार शाम बहुत ही धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया गया।ग्रामीणों ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर मांदर नगाड़े के साथ-साथ डीजे के धुन पर भी जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर सभी अपने पारंपरिक वेशभूषा में थे और अपने सांस्कृतिक नृत्य संगीत का प्रदर्शन कर रहे थे। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एक दूसरे के साथ नाच गाकर झूम रहे थे।