चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के नेतृत्व में बैक प्रबंधन एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति, आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही बैंकिंग सुविधाओं तथा वित्तीय समावेशन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई