हाजीपुर: वैशाली में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर
वैशाली जिले में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिलेभर में लगातार निगरानी, औचक निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिले के 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाने के लिए विशेष पहल की गई है।