तिर्वा: वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन जागा, घायल युवक को किया भर्ती
Tirwa, Kannauj | Oct 18, 2026 तिर्वा, कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में हादसे में घायल युवक को भर्ती न करने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक अस्पताल के बाहर पेड़ के पास लेटा रहा, लेकिन उसे तत्काल भर्ती कर उपचार नहीं दिया गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।