पटना ग्रामीण: भागलपुर से लापता पांच बच्चियां पटना जंक्शन से सकुशल बरामद
पटना रेल पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए भागलपुर जिले से लापता हुई पांच बच्चियों को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। 21 मई की शाम करीब 4 बजे पटना रेल पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,20 मई को भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी रेखा देवी ने अपनी बच्ची समेत कुल पांच बच्चियों के एक साथ लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी