दूनी: खाकी का मानवीय चेहरा: बनेठा पुलिस ने मेस कर्मचारी का भरा मायरा
Duni, Tonk | Apr 26, 2026 खाकी का मानवीय चेहरा: बनेठा पुलिस ने मेस कर्मचारी की बेटियों की शादी में 'मायरा' भर पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल. उनियारा. उपखण्ड के बनेठा कस्बे में रविवार को मानवता और खाकी के अटूट रिश्ते की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। बनेठा थाना पुलिस ने अपने ही थाने के मेस कर्मचारी (लांगरी) भेरुलाल प्रजापत के भरा मायरा।