निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे से बिजली गुल, अंधेरे में मरीज बेहाल, बार-बार कटौती पर अस्पताल प्रबंधन की चुप्पी
रविवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिर निम्बाहेड़ा का राजकीय जिला चिकित्सालय इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल में डेढ़ घंटे से बिजली गुल रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बार-बार बिजली जाने की समस्या बनी हुई है, जिससे इलाज और अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मरीजो