पटना ग्रामीण: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना होने से रोका
खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार का प्रदर्शन संबंधी वायरल वीडियो के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 5:52 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पता चला कि एक युवक के साथ पूर्व में घटित विवाद का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से उसने हथियार अपने पास रखा था।