द्वारका: द्वारका में AATS टीम ने गैंगस्टर से प्रेरित होकर हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो आजकल नजफगढ़ के गोपाल नगर इलाके में रहता था। यह गैंगस्टरों से इंस्पायर होकर, हलवाई का काम छोड़कर, हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके लोगों को इनफ्लुएंस करने लगा था।