राजगढ़: सादुलपुर में BRO जवान को शहीद का दर्जा न देने पर धरना, पार्थिव देह लेने से किया इनकार, प्रशासन से दो दौर की वार्ता विफल
Rajgarh, Churu | Aug 1, 2026 अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए_BRO जवान जगवीर रेपसवाल_ को शहीद का दर्जा और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शनिवार को सादुलपुर में तनाव का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया और शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।जवान के भाई सुखबीर ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, शव नहीं लिया जाएगा।