विभूतिपुर: विभूतिपुर के मोहम्मदपुर सकड़ा में टेंपो चालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, मामला दर्ज
मोहम्मद सकड़ा वार्ड 14 जागीर पट्टी चौर स्थित मछली पालन हेचरी के पास मंगलवार की रात एक टेंपो चालक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। मृतक की पहचान अनिल दास के रूप में हुई है, जिसका शव छापर से गमछे के सहारे लटका हुआ था। इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी, सुमित्रा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति 13 मई रात 9 बजे निकले थे।