पाली: खींवड़ा क्षेत्र के सुमेर में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने विषैले पदार्थ का सेवन किया, पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती
जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के सुमेर में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन इसे सादड़ी के अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर इसे पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया । बांगड़ अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया है । सूचना खिवाड़ा थाना पुलिस को दी गई है ।