मथुरा: डैंपियर नगर में गैंगलैंड के युवकों ने तीन छात्रों के साथ की मारपीट, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
शनिवार की सुबह 8:00 बजे थाना कोतवाली के डेम्पीयर नगर गोल चक्कर पर स्कूल जा रहे तीन छात्रों के साथ में अज्ञात बाइक सवार गैंगलैंड के सदस्यों ने मारपीट कर दी। तीनों छात्रों के साथ जमकर मारपीट की गई जिसमें तीनों घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर के आधार पर पुलिस गैंगलैंड सदस्यों के युवकों की तलाश में जुड़ गई है ।