मथुरा: थाना हाईवे पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को धौली प्याऊ क्षेत्र से गिरफ्तार किया, कोर्ट में किया पेश
थाना हाईवे निरीक्षक आनंद कुमार शाही के निर्देशन में पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे हत्या के मामले में वांछित चल रहे 1 आरोपी को मुखबिर की सूचना पर एनसीसी बटालियन के पास धौली प्याऊ क्षेत्र से गिरफ्तार किया, अभियुक्त अशोका हाइट्स निवासी संजय अरोड़ा पुत्र हंसराज अरोरा बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।