मथुरा: श्री धाम वृंदावन के केशव धाम चौकी के समीप दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
श्री धाम वृंदावन में लगातार एक के बाद एक झगड़े के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। शनिवार की सुबह 10:00 बजे श्रद्धालु और दुकानदार के बीच केशव धाम चौकी के समीप झगड़ा हो गया और दोनों में जमकर बीच रोड पर लात घुसे और मारपीट हुई ।राहगीरों ने मामले को शांत कराया परंतु पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। वहां किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।