राजगढ़: राजगढ़ के बाबल्दा गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के मौके पर राजगढ़ जिले के बाबल्दा गांव में शुक्रवार शाम 6:00 करीब प्लास्टिक मुक्त हमारा गांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित रहे।