कोरांव: पड़रिया में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में लगी आग, आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर हुई राख, दमकल टीम नहीं पहुंची
कोरांव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन किसानों की करीब 10 बीघे गेहूं की खड़ी और कटी फसल जलकर राख हो गई। जिन किसानों की फसलें जली हैं, उनमें सोमनाथ यादव, जगन्नाथ यादव, मुरारी लाल यादव, सुभाष यादव, रामसत्य यादव और मोहनलाल यादव शामिल हैं।