सदर: बंगाल में बहुमत के रुझानों के बाद काशी में नाविक समाज ने मनाया जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटी
वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के संकेत मिलते ही काशी में जश्न का माहौल बन गया। खासकर गंगा घाटों पर नाविक समाज के लोगों ने उत्साह के साथ खुशी मनाई और अपनी प्रसन्नता का खुलकर इजहार किया।