करनैलगंज: करनैलगंज के बसेरिया में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों पर हमला, चार नामजद समेत 6 पर दर्ज हुआ मुकदमा
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेरिया निवासी रवि यादव साथी अशोक कुमार सिंह के साथ बाइक से जरवल बारात से लौट रहे थे। चुनावी रंजिश को लेकर जहांगिरवा क्रासिंग के पास घात लगाए बैठे गांव के ही संजय दुबे, नारायण सिंह, रामू सिंह, छेदामी तथा दो अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया ।