शाहगंज: परासिन गांव के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान ले गए
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बीबीगंज चौकी अंतर्गत परासिन गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने विद्यालय के दो कमरों का ताला तोड़कर बिजली के कनेक्शन के तार, पंखे, एलईडी बल्ब तथा रसोईघर से भगौना, कड़ाही और अन्य बर्तन उठा ले गए। चोरों ने विद्यालय के बगल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क