बिजनौर: बिजनौर में दहेज हत्या के मामले में फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 9, 2026 बिजनौर में 5 मई को कोतवाली शहर के गांव दारानगर गंज में एक विवाहिता की मौत हो गई थी। जिसमें विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। आज पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 आरोपी पति नितिन कुमार को गिरफ्तार किया है।