भानपुरा: महिला से मारपीट, कार में तोड़फोड़; तीन लोगों पर मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में एक महिला के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया मधुबाला मालवीय (35), निवासी सुदर्शन कॉलोनी मंदसौर, 15 जून को अपने ससुराल ग्राम उमरिया गई थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे से 1:25 बजे के बीच आरोपियों ने उनके साथ विवाद कर मारपीट की।