नवाबगंज: घर में अकेली गर्भवती महिला के साथ पड़ोसी ने की गंदी हरकत, विरोध करने पर पीटा
नवाबगंज थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस का युवक सुबह घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उसका पति खेत में गन्ने तोड़ने गया था।