इकौना: BJP विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला से 4 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला से भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय के द्वारा आज चार नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं नई एंबुलेंस के संचालन से अब स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक बेहतर होगी और समय पर मरीजों को एंबुलेंस की सुविधाएँ भी उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही मरीज समय से अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंच सकेंगे।