कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, शातिर चोर को गिरफ्तार कर 6,400 रुपये बरामद किए
Kalpi, Jalaun | Jun 30, 2026 कदौरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 6,400 रुपये बरामद किए हैं। 21 जून को ग्राम बसरेही के दो घरों में नकदी और जेवरात चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की पर गिरफ्तारी की है।