गया टाउन सीडी ब्लॉक: चेरकी में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक घायल, अस्पताल में भर्ती
गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के चेरकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। सरकारी अमीन द्वारा जमीन की नापी किए जाने के बाद एक पक्ष निर्माण कार्य शुरू करने के लिए स्थल पर पहुंचा था।घायल ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बताया कि पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।