डीग: मवई हत्याकांड में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश जारी
जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव मवई में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।