गुना नगर: एसडीएम गुना ने जब्त 419 दो पहिया वाहनों को नीलाम करने की सूचना की जारी
एसडीएम गुना दिनेश सावले ने पुलिस थाना कोतवाली, कैंट और बजरंगगढ़ में जब्त 419 दो पहिया वाहनों को नीलाम करने की सूचना जारी की है। वाहनों के स्वामी एवं दावा धारक 7 दिन में मूल दस्तावेजों के साथ स्वामित्व एवं दावा अधिकार प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात दावा अधिकार पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।