कस्बा: जलालगढ़ पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Kasba, Purnia | Dec 21, 2024 जलालगढ़ थानाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है । सूचना मिलते ही शनिवार शाम 5 बजे गश्ती के दौरान जलालगढ़ बाजार से सटे गेहुवा गांव के समीप इमली पेड़ के पास मचान पर कुछ लोग बैठे थे जैसे ही पुलिस गाड़ी पूछताछ के लिए रुकी वैसे ही सभी लोग भागने लगे जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।