कस्बा: घने कोहरे का कहर: देर रात यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, आधा दर्जन यात्री घायल
Kasba, Purnia | Dec 11, 2024 मंगलवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे राज बस नामक एक बस कोहरे के कारण फोरलेन सड़क मार्ग के लीची बगान के पास अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी। जिसमें सवार माँ बेटे सहित आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। रात्रि समय कसबा पुलिस गस्ती दल द्वारा सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा लाया गया।