कस्बा: बीएओ ने अपने खराब आचरण के लिए बीडीओ से लिखित माफी मांगकर विवाद पर रोक लगाने का प्रयास किया
Kasba, Purnia | Dec 12, 2024 कसबा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी डॉ मनोज यादव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार के बीच हुए बात विवाद को लेकर बीएओ ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर अपने खराब आचरण के लिए माफी मांगी है।बीएओ के द्वारा बीडीओ को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि बीएओ डॉ मनोज कुमार यादव उच्च रक्त चाप एवं मानसिक परेशानी से त्रस्त है।