मसूरी नागमंदिर-हाथीपांव रोड पर पहाड़ी का हिस्सा भरभराकर गिरा, पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
मसूरी। मसूरी के हाथीपांव मार्ग पर बुधवार को पहली तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही एक पिकअप गाड़ी आ गई। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर वाहन पर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मानसून की पहली बारिश में सामने आई इस घटना ने हाथीपांव मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।