खलीलाबाद: पीस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई और बिजली बिल के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
पीस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्षा मीनू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, डीजल की उपलब्धता की समस्या और बिजली बिल में अतिरिक्त चार्ज का विरोध किया गया। पार्टी ने महंगाई पर नियंत्रण, ईंधन कीमतों में कमी, बिजली सरचार्ज वापस लेने की मांग की