बांधवगढ़: उमडार नदी किनारे प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
उमरिया जिले में उमडार नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर राजस्व टीम ने नदी किनारे दो स्थानों पर पहुंचे कर अवैध कब्जे हटाए। कहीं मिट्टी डालकर जमीन कब्जाने की तैयारी थी, तो कहीं बाउंड्री बनाकर घेराबंदी की गई थी। प्रशासन ने मौके पर ही सभी निर्माण हटाकर “शासकीय भूमि आरक्षित” के बोर्ड लगा दिए।