शिवपुरी नगर: फतेहपुर में जलपरी शो करने आई युवतियों ने मेला ठेकेदार पर लगाया छेड़छाड़ और भुगतान रोकने का आरोप, कोतवाली में शिकायत
शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र में लगे सन सिटी मेले में जलपरी शो करने आई उज्जैन की दो युवतियों ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे मेला ठेकेदार पर छेड़छाड़ और तय भुगतान नहीं देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों युवतियों ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।