हैदरगढ़: भठिया स्थित पीएम श्री विद्यालय में एसएमसी की बैठक संपन्न, छात्रों की उपस्थिति, नामांकन और आधार से संबंधित हुई चर्चा
सिद्धौर ब्लॉक स्थित पीएम श्री विद्यालय भठिया में गुरुवार करीब 1 बजे विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छात्रों की उपस्थिति, नामांकन और आधार से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष गोपीचंद ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें प्रधान प्रतिनिधि राम बरन, समिति के सदस्य और छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।