बांका: बांका में 26 मई को लगेगा रोजगार मेला, 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
Banka, Banka | May 23, 2026 जिला नियोजनालय परिसर, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस तेलिया में 26 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि यह शिविर एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सहयोग से जिला नियोजनालय परिसर, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस तेलिया, बांका में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।