कैराना: कांधला पुलिस ने सल्फा गांव निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
Kairana, Shamli | Jul 31, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है, जिसके कब्जे से 16 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार निवासी गांव सल्फा बताया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।