बदखर की एक दुकान में सूरज साकेत अपने दोस्त दीपक सेन के साथ बैठा था । 3 अज्ञात बदमाश गाली गलौज देते हुए दुकान में घुस गए और सूरज व दीपक के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए । रविवार की सुबह 1130 बजे घायल सूरज साकेत और दीपक सेन मारपीट करने वालों के खिलाफ कोलगवां थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया है ।