फरसगांव: आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक, पवन ने हिंसा का रास्ता छोड़कर जीवन की नई शुरुआत की, विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना
विकासखण्ड फरसगांव के दूरस्थ ग्राम पंचायत चिंगनार, जो मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, कभी इस क्षेत्र में माओवाद के प्रभाव के कारण भय और असुरक्षा का माहौल था। अब इन क्षेत्रों में राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत शांति और विकास स्थापित हो रहा हैं।इसी गांव में रहने वाले श्री पवन कुमार को पुनर्वास नीति के तहत पक्का आवास मिला पाया है।