बागपत: मेरठ रोड बागपत से 26 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई
Baghpat, Bagpat | May 28, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरठ रोड कस्बा बागपत से 26 वर्षीय युवती कशिश अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।